अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा द्वारा जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर चल रहे अवैध रूप से गैस रिफिलिंग कारोबार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान छापेमारी करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया। एवं आवश्यक निर्देश देते हुए चेतावनी दी गई और कार्रवाई भी की गई। इस दौरान कई गैस सिलेंडर जब्त हुआ।