छतरपुर जिले के थाना पिपट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखनगुवा में खेत विवाद के दौरान हुई गोली अहिरवार की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 मुख्य आरोपियों सहित कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि अन्य की तलाश और विवेचना जारी है।