मऊरानीपुर: मऊरानीपुर पावर हाउस में शराबी का तांडव, भगवान शिव की प्रतिमा हुई क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गुरसराय रोड स्थित बिजली पावर हाउस में शराब के नशे में धुत एक युवक ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता की और परिसर में बने शिव मंदिर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।