महमूदाबाद: बीती रात राकेश टिकैत की गिरफ्तारी पर भाकियू का प्रदर्शन, सदरपुर थाने का घेराव और उड़ीसा सरकार के खिलाफ नारेबाजी
राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने सदरपुर थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उड़ीसा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी रिहाई की मांग की। तहसील अध्यक्ष सम्मत कुमार ने बताया कि भुवनेश्वर में सभा से पहले ही पुलिस ने टिकैत को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि रिहाई न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।