कल्याणपुर: मेरवाड़ा में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खरसंड पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 12 मोडवारा गांव के दामोदर साह के घर से अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना की है। चोरों के द्वारा मेन गेट के ताला तोड कर घर में प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया ।जिसमें हजारों रुपए की आभुषण नगद राशि 40, हजार की चोरी करने की बात कही गई है।