कोडरमा: सीएच मैदान में कोडरमा प्रीमियर लीग के उद्घाटन मैच में जैनिज ग्लेडिएटर्स ने महावीर महाराज को 8 विकेट से हराया
कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में एसएन शर्मा मेमोरियल कोडरमा प्रीमियर लीग का भब्य शुभारंभ गुरुवार को सीएच हाई स्कूल मैदान में हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि कोडरमा प्रीमियर लीग जैसे टूर्नामेंट से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का भरपूर अवसर प्राप्त होगा।