झांसी: लव जिहाद पर नियंत्रण के लिए झांसी में 21 अप्रैल को निकाली जाएगी हिंदू बेटी बचाओ यात्रा, जानकारी दी झांसी विधायक ने
Jhansi, Jhansi | Apr 10, 2026 झांसी में 21 अप्रैल को हिंदू बेटी बचाओ यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का आयोजन हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति करेगी। झांसी नगर विधायक रवि शर्मा ने बताया कि 21 अप्रैल दोपहर तीन बजे मुक्ताकाशी मंच से कलेक्ट्रेट मार्च किया जाएगा। हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति हर जिले के जिलाधिकारी को इस समस्या से अवगत कराएगी, जिससे लव जिहाद पर प्रभावी रूप से नियंत्रण किया जा सके।