कोईलवर: कोईलवर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य बनाए रखने के लिए शनिवार रात पुलिस ने किया निरीक्षण
शनिवार रात्रि में ट्रेफिक व्यवस्था सामान्य बनाये रखने हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 रंजीत कुमार सिंह ने अन्य पुलिस बल के साथ कोईलवर ब्रिज, आरा-छपरा फोरलेन सहित मनभावन चौक, सकड्डी चौक और अन्य रूट्स का निरीक्षण किया गया । सभी स्थानों पर वर्तमान में यातायात पूरी तरह से सामान्य होने की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 ने आज रविवार कि सुबह 8:30 बजे दी ।