पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 33 साल पुराने आपराधिक मामले में विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में हुए पेश
Purnea East, Purnia | May 14, 2026
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव बीते दिन 33 साल पुराने मारपीट, रंगदारी के एक आपराधिक मामले में पूर्णिया स्थित विशेष सांसद/विधायक न्यायालय के समक्ष पेश हुए. यह मामला बनमनखी थाना कांड संख्या 82/93 से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जो कि स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट संख्या 47/18 में विचाराधीन है.मामले की सुनवाई एसीजेएम प्रथम सह विशेष न्यायालय सांसद/विधायक में विचाराधीन है.