धनघटा: घोरांग गांव में आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर 200 क्विंटल महुआ व 4 लीटर शराब की गई नष्ट, 1 अभियुक्त पर केस दर्ज
धनघटा थाना क्षेत्र के घोरांग गांव में आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार को दोपहर 2:00 बजे कच्ची शराब पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान 200 कुंटल महुआ व 4 लीटर शराब बरामद करते हुए नष्ट किया गया। वहीं एक अभियुक्त के खिलाफ धनघटा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश में कार्रवाई की गई है।