धनघटा थाना क्षेत्र के मुंडेरा शुक्ल चौराहे के पास ऑटो रिक्शा व कार में सोमवार को दोपहर 2:00 बजे भिड़ंत हो गई। वहीं, ऑटो रिक्शा चालक विजय शंकर त्रिपाठी ग्राम उल्था को अस्पताल में ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार खाई में गिर गई है।