देवास: बस स्टैंड पर फर्जी CRPF DIG गिरफ्तार, लाल बत्ती लगी टैक्सी में घूम रहा था आरोपी
Dewas, Dewas | Apr 12, 2026 देवास में सिटी कोतवाली पुलिस की सतर्कता से बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। बस स्टैंड क्षेत्र में खुद को CRPF का DIG बताकर रौब झाड़ रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी श्यामचंद शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड पर एक संदिग्ध वाहन खड़ा है।