प्रखंड स्थित लगातार बढ़ती ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है. विशेषकर गरीब, वृद्ध, विधवा एवं असहाय लोगों के लिए यह मौसम कष्टदायक साबित हो रहा है। ऐसे कठिन समय में अपने निजी कोष से पूर्व मुखिया रीता देवी, जिला परिषद प्रत्याशी प्रशांत झा व युवा समाज सेवी अंकित सिंह ने सोमवार की दोपहर लगभग 02 बजे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कंबल वितरण किया।