डीएम साहिला के निर्देश पर जिले में किसान रजिस्ट्री अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में राजपुर एवं इटाढ़ी प्रखंड में अभियान को और अधिक गति दी गई है। दोनों प्रखंडों में प्रातः 7 बजे से शिविर लगाकर किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है, वहीं अब डोर-टू-डोर सर्वे के माध्यम से घर-घर जाकर किसान रजिस्ट्री की जा रही है।