गिरिडीह: बिरनी के खुर्जियों गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया
बिरनी के खुर्जियों गांव निवासी सुरेश दास की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। शुक्रवार को 2 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। गोपाल दास का 22 वर्षीय पुत्र चार दिन पहले अपने ससुराल बक्शीडीह रोड गिरिडीह आया था। शुक्रवार सुबह अचानक इसके ससुराल से फोन आया कि इसकी तबीयत खराब है। जिसके बाद इसके घर वाले जब पहुंचे तब तक इसकी मौत हो चुकी थी।।