भदेसर: मंडफिया के सांवलियाजी से दर्शन कर लौट रहे युवकों की बाइक बानसेन के पास अनियंत्रित होकर गिरी, दोनों घायल
रविवार रात 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ उदयपुर हाईवे पर बानसेन के पास एक बाइक हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों युवक मंडफिया स्थित सांवलियाजी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान मौसम खराब होने पर बाइक से नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों घायलों को जिला अस