डॉ. अंबेडकर नगर: महू में मंदिर पर खड़े होने की बात को लेकर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप
महू। गूजरखेड़ा स्थित राम मंदिर के सामने विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। शुक्रवार 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार, अमित चौहान (27), निवासी राम मंदिर के सामने, गूजरखेड़ा पुल, महू ने शिकायत दर्ज कराई कि मंदिर पर खड़े होने की बात को लेकर रज्जन उर्फ राजू चौहान, निवासी गूजरखेड़ा, ने उनके साथ अश्लील गाली-गलौज की और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस