सहारनपुर: बिजली चोरों पर विभाग का कहर, 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बड़ी कार्रवाई
सहारनपुर बिजली विभाग ने विद्युत चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार दोपहर 1:00 बजे सड़क दुधली क्षेत्र में रेड अभियान चलाया। वि.न.वि. खंड रेड एवं एडमिन की टीम ने अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135 के तहत प्रत्यक्ष विद्युत चोरी (डायरेक्ट थेफ्ट) के 14 मामले पकड़े गए।