फतेेहपुर: ‘वेतन नहीं तो काम नहीं’— फतेहपुर CHC में NHM कर्मियों ने की हड़ताल
बाराबंकी के फतेहपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानी एनएचएम के संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। लंबित मानदेय भुगतान को लेकर कर्मचारियों ने ‘वेतन नहीं तो काम नहीं’ का नारा लगाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।