कैंपियरगंज: पीपीगंज चौराहे को छोड़कर बाईपास से गुजर रही रोडवेज बसों पर व्यापारी भड़के, डीएम से पुराने मार्ग से संचालन की मांग
गोरखपुर के पीपीगंज कस्बे में रोडवेज बसों के मुख्य चौराहे से न गुजरने को लेकर स्थानीय व्यापार मंडल ने नाराजगी जताई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और बसों का संचालन पुनः पीपीगंज मुख्य चौराहे से शुरू कराने की मांग की।