नारनौल के साथ लगते हुए गांव नसीबपुर में आज बुधवार शाम 7:00 बजे गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू के साथी विक्की डोहर पर गाड़ियों व बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने हमला कर दिया। वहां पर युवकों ने हवाई फायर भी किए। विक्की डोहर पर 11 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि वहां पर युवकों ने रॉड व डंडों से भी विक्की डोहर पर अचानक हमला कर किया।