सोमवार को समाजवादी पार्टी के सिकंदरपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने एसआईआर के अंतर्गत हो रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।