महाराजगंज: श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में कोहरे के कारण पिकअप नहर में पलटी, बड़ा हादसा टल गया
गुरुवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गोरखपुर से पार्सल लेकर जा रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए पास की नहर में पलट गई। कोहरे के कारण चालक को आगे का रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं दिया, जिससे वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया।