आज शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे लगभग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फूल चढ़ाए। यहां सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मेयर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं। सबने पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर महात्मा गांधी के प्रसिद्ध भजन गाया गया।