बदायूं: दहगवां गांव में कहासुनी के बाद पांच लोगों ने एक युवक को तलवार से मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jun 30, 2026 बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के दहगवां गांव में कहासुनी होने पर पांच लोगों ने 18 वर्षीय विशेष पुत्र कैलाश के तलवार मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल विशेष का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।