राष्ट्रीय स्वयंसेवक के वरिष्ठ कार्यकर्ता अखिलेश कुमार शुक्ला ने धर्म स्थलों के आसपास मीट और मांस की दुकानें बंद कराने के लिए प्रशासन से अपील की है। मंगलवार की शाम 5:00 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि धर्मस्थल जाने वाले रास्तों पर जो भी मीट और मांस की दुकानें हैं उनसे मंदिर तक पहुंचने वाले भक्तगणों को दिक्कत होती है।