डुमरांव: डुमरांव में सफाखाना रोड के ट्रांसफार्मर के मीटर बोर्ड में आग, कई घरों की बिजली गुल, दुरुस्त करने में जुटा बिजली विभाग
Dumraon, Buxar | Jun 27, 2026 डुमरांव के सफाखाना रोड के समीप शुक्रवार रात करीब 9 बजे ट्रांसफार्मर के मीटर बोर्ड और केबल में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बिजली विभाग को दी।