सांगानेर: जयपुर के पहाड़गंज में सिलेंडर के कारण लगी आग, रामगंज थाना पुलिस एवं दमकल मौके पर पहुंची
राजधानी जयपुर के पहाड़गंज में मंगलवार को सिलेंडर के कारण एक मकान में आग लग गई। मौके पर रामगंज थाना पुलिस एवं दमकल पहुंची दमकल से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मकान के लोगों ने पड़ोसियों की छत पर कूद कर अपनी जान बचाई। अब तक किसी भी तरह की जनहानि होने की सूचना नहीं मिली है। आग लगने के कारण आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।