देवबंद: देवबंद क्षेत्र में नहर में नहाने गई 9 वर्षीय बच्ची लापता, बहन की सूचना पर पूरी रात चला रेस्क्यू अभियान
सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब नहर में नहाने गई 9 वर्षीय एक बच्ची रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना ग्राम तैयबपुर के निकट रुड़की से आने वाली नहर की है, जहां अलीना अपनी 12 वर्षीय बहन इल्मा के साथ पहुंची थी। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बहनें नहर किनारे थीं। इसी दौरान अलीना अचानक नजरों से ओझल हो गई।