मानिकपुर: चित्रकूट के मानिकपुर प्लेटफार्म नंबर 02 में मालगाड़ी से टकराकर एक व्यक्ति की मौत, GRP ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
चित्रकूट के मानिकपुर रेलवे जंक्शन पर शनिवार रात 10 एक अज्ञात व्यक्ति की मालगाड़ी से टकराकर मौत हो गई। वह प्लेटफॉर्म-2 से लाइन पार कर प्लेटफॉर्म-1 की ओर जा रहा था। GRP और RPF ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रविवार सुबह 9 बजे जिला चीरघर भेज दिया है। मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।