फारबिसगंज: फारबिसगंज कालेज चौक पर शहर को एनएच 27 से जोड़ने वाली सड़क में जलजमाव की स्थिति
फारबिसगंज कालेज चौक पर शहर को एनएच 27 को जोड़ने वाली सड़क पर जलजमाव से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। बुधवार को 11 बजे स्थानीय लोगों ने बताया बारिश में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस कारण लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। जलजमाव के कारण दुकानदारों को भी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।