मुरादाबाद: मुंडा पांडे प्रधान पर लगा महिला की मनरेगा महिला मेट में फर्जी तरीके से नियुक्ति करने का आरोप, DM को दिया प्रार्थना पत्र
मुंडा पांडे थाना क्षेत्र निवासी महिला चांदनी का नाम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत मनरेगा महिला मेट में नियुक्त किया गया था। लेकिन आरोप है कि ग्राम प्रधान ने फर्जी तरीके से महिला चांदनी की जगह एक अन्य महिला रजनी को फर्जी तरीके से मनरेगा महिला मेट में नियुक्त कर दिया। पीड़ित महिला ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है