मुरादाबाद: आरक्षी भर्ती के लिए मुरादाबाद में सभी तैयारियां हुई पूरी, 54 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जाएगी परीक्षा
आगामी 17 और 18 फरवरी को होने वाली आरक्षी भर्ती के लिए मुरादाबाद में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सहायक नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि यह परीक्षा 54 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में नकल रोकने और मुन्ना भाइयों की तलाश के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।