मुरादाबाद: सिविल लाइन क्षेत्र में एक परिवार के साथ मारपीट किए जाने के संबंध में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज
वेव ग्रीन एमडीए निवासी शिवम बिश्नोई ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 13 फरवरी की रात को वह अपने परिवार के साथ एक रेस्टोरेंट गये थे। वहां पर पहले से मौजूद अंशुल, अमन, दानिश और अरुण ने उनके परिवार की महिलाओं के साथ बदतमीजी की। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने शिवम के परिवार के साथ मारपीट भी की। सिविल लाइन पुलिस ने चारों आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है।