मुरादाबाद: मुंडा पांडे थाना क्षेत्र में विवाहिता के साथ दो नंदोई ने ससुराल में किया सामूहिक दुष्कर्म, महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज
मुंडा पांडे थाना क्षेत्र की विवाहिता ने महिला थाने पर पहुंचकर तहरीर देते हुए बताया कि बीते दिनों वह अपने ससुराल में अकेली थी, तभी उसके दो नंदोई अचानक से कमरे के अंदर आ गए और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।