गोगरी: महेशखूंट बाजार में अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला, घंटों तक चला अभियान
Gogri, Khagaria | May 16, 2026 खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत महेशखूंट बाजार में शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दोपहर से शुरू हुआ यह अभियान शाम करीब चार बजे तक जारी रहा। प्रशासन की ओर से बाजार क्षेत्र में अवैध रूप से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। अभियान के दौरान एसडीओ संजय कुमार, सीओ दीपक कुमार, थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार आदि पुलिस बल मौजूद