खंडवा: मोहर्रम से पहले खंडवा में हाई अलर्ट! ड्रोन से छानी गईं ऊंची इमारतें, संवेदनशील इलाकों पर पुलिस की पैनी नजर
खंडवा में आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए थाना मोघट रोड क्षेत्र में विशेष ड्रोन सर्चिंग अभियान चलाया गया।