जालौर: जालोर में आज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आहोर में सड़क पर भरे बरसात के पानी में फैला करंट, सांड की मौत
Jalor, Jalor | Jun 17, 2025 जालोर जिले में कहीं मध्यम तो कई जमकर बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में जिले के आहोर में 21, भीनमाल 37, रानीवाड़ा 13, सांचौर में 3, बागोड़ा 2, सायला में 6, चितलवाना में 2 एमएम बारिश हुई। जालोर जिला मुख्यालय व जसवंतपुरा में अभी भी प्री-मानसून की बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार दोपहर 2बजे बताया की आज व कल आंधी के बारिश की संभावना जताई है।