नानपारा: नानपारा में नाबालिक से दुष्कर्म का मामला, महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
नानपारा कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे में एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी गर्भवती हो गई है। महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह दूसरों के घरों में काम करके अपने बच्चों का भरण-पोषण करती है। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।