जांजगीर: जिला स्तरीय अधिकारियों ने किया मतदान दल अधिकारियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण
जांजगीर-चांपा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान दल का प्रशिक्षण 23 एवं 24 अप्रैल तक जय भारत अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जांजगीर एवं जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) जांजगीर, केन्द्रीय विद्यालय जांजगीर, सरस्वती शिशु मंदिर नैला जांजगीर में दिया गया।