महसी: राजापुर कला के पास चलती बाइक को ई-रिक्शा ने पीछे से मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
खैरीघाट थाना क्षेत्र के राजापुर कला के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने चलती बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में लोधनपुरवा, शिवपुर निवासी सर्वेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से सीएचसी शिवपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोट के चलते मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।