फतेहपुर: थरियांव में बकरी चराने गई बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर बाइक सवार लुटेरों ने ज्वैलरी लूटी, महिला ने थाने में की शिकायत
फतेहपुर जिले के थरियांव के हसवा में बकरी चराने गई महिला का गला दबाकर तीन बाइक सवार युवकों ने ज्वेलरी लूट कर भाग निकले। बुजुर्ग महिला की माने तो बाइक सवार तीन युवक आए उसका गला दबकर उसके नाक कान की कील और गले ने पड़ा लाकेट छीनकर भाग निकले। महिला ने थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच पड़ताल में जुट गई।