रतनी फरीदपुर: जिलेभर में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कार से 152 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार, पांच अवैध भट्ठियां ध्वस्त
डीएम एवं पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, जहानाबाद की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की। मुस्तीचक, नेहालपुर व क्षुनाठी में पांच अवैध भट्ठियां ध्वस्त कर 15,260 किलो जावा महुआ व 433 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। वहीं एनएच-83 सेरथुआ के पास कार से 152 लीटर विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया।