कटंगी: सांदीपनी स्कूल में 'भविष्य से भेंट' कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने शिक्षक व कलेक्टर बनने की जताई इच्छा
शासकीय स्कूलों में ‘स्कूल चले हम’ अभियान के तहत शनिवार की सुबह साढ़े 10 बजे भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत नगर के सांदीपनी स्कूल में सेवानिवृत्त शिक्षक संजय वर्मा और शिक्षिका सुश्री सुनीता वर्मा के मुख्य आतिथ्य में यह आयोजन हुआ। प्रधान पाठक वाय.के.गढ़पाण्डे ने अध्यक्षता की। आमंत्रित अतिथियों ने बच्चों को पढ़ाई के महत्व के बारे में