चितरंगी: शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पचौर सिंगरौली में बनाए गए स्ट्रांग रूम को कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में खोला गया।
लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु प्रथम चरण 19 अप्रैल 2024 को होने वाले संसदीय निर्वाचन के मतदान हेतु मतदान दलों को वितरण हेतु कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्र शेखर शुक्ला तथा अभ्यर्थियों एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज पचौर सिंगरौली में बनाए गए स्ट्रांग रूम को खोला गया।