चितरंगी: एनसीएल खदान पर कार्य के दौरान मृत मिला कर्मी, हृदय घात की जताई जा रही संभावना
एनसीएल की जयंत परियोजना के वेस्ट खदान में एक पीसी ऑपरेटर अपनी मशीन के पास अचेत अवस्था में मिला सुरक्षा प्रहरियों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी, जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से उसे नेहरू शताब्दी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एनसीएल की जयंत परियोजना में बतौर पीसी ऑपरेटर कार्यरत उमेश नोनिया उम्र करीब 55 वर्ष निवासी झारखंड।