🔳भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जन अभियान परिषद ने बहोरीबंद में आयोजित किया विचार संगोष्ठी एवं जनजातीय गौरव दिवस समारोह
🔳कटनी - जनजातीय समाज के स्वाभिमान, अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर बहोरीबंद में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड बहोरीबंद द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में सीएमसीएलडीपी कक्षा के अंतर्गत कार्यक्रम एवं विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, साहस और देश की स्वतंत्रता में उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी लोकेश व्योहार एवं विनोद सिंह ठाकुर ने कहा कि बिरसा मुंडा केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि जनजातीय समाज में स्वाभिमान, एकता और सामाजिक चेतना जगाने वाले महान जननायक थे। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उनका जीवन आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
परामर्शदाता अवधेश बैरागी, रामसिंह पटेल, विनोद सिंह, उमा अवस्थी एवं मुकेश कुमार सेंगर ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के उत्थान, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार आज भी सामाजिक एकता और आत्मसम्मान के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम का संचालन अवधेश बैरागी ने किया। समापन पर विनोद सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी देवेंद्र यादव, महक गुप्ता, रूबी लोधी, दिनेश सिंह ठाकुर, अभिलाष चक्रवर्ती, वीरेंद्र परस्ते, निराशा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Nov 15, 2026