अररिया: मुरबल्ला में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में दो लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 15, 2025 अररिया आरएस थाना क्षेत्र के मुरबल्ला गांव में आप पुरानी रंजीश को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों ही घायलों को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में दोनों ही घायलों का इलाज किया गया. परिजनों ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई है.