भोगांव: एसएमडी विद्यालय में असिस्टेंट कमिश्नर और पूर्व अध्यक्ष ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
बिछवा क्षेत्र के दूल्हापुर (औरंध) स्थित एस.एम.डी. जूनियर हाई स्कूल में वार्षिक महोत्सव एवं स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा और प्रशासन जगत की हस्तियों ने शिरकत कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समारोह के मुख्य अतिथि अवन्तीबाई नगर (जसराना) के असिस्टेंट कमिश्नर श्री मयंक वर्मा रहे। पूर्व अध्यक्ष सनिल कुमार मौजूद रहे।