बालोद: अस्पताल में भर्ती दोस्त की बाइक लेकर घर जा रहे थे, शराब दुकान से चोरी हो गई, पौवा खरीदकर लौटे तो गाड़ी मिली गायब
Balod, Balod | Jun 28, 2026 बालोद जिला अस्पताल में भर्ती दोस्त से मिलने आए युवक की बाइक गंजपारा स्थित शराब दुकान के सामने से चोरी हो गई। बाइक खड़ी कर वह शराब खरीदने दुकान के अंदर गया था। करीब 10 मिनट बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। मामले में बालोद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।